रांची :
Image may be NSFW.
Clik here to view.
पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड, राँची स्थित सभागार में के0 विजय कुमार, वरीय सुरक्षा सलाहकार, एल0 डब्लू0 ई0, गृह मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में वामपंथी उग्रवाद पर एक उच्च-स्तरीय बैठक आहूत की गयी, जिसमें भारत सरकार के वरीय पदाधिकारियों के अतिरिक्त सीमावर्ती राज्य उडीशा, बिहार, पश्चिम बंगाल एवं छत्तीसगढ़ के वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया.
इस बैठक में विशेष महानिदेशक, सी0आर0पी0एफ0, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड एवं पुलिस महानिदेशक, उडीशा के स्तर से महत्वपूर्ण सुझाव दिए गये. साथ ही साथ नक्सल उन्मूलन के लिए अन्तर्राज्यीय सहयोग पर सहमति जताई गयी. प्रवीण कुमार, संयुक्त निदेशक, आसूचना ब्यूरो, आर0 के मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक, सी0आर0पीएफ0, अभियान, झारखण्ड सेक्टर, एस0एन0 प्रधान, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, झारखण्ड, विधुशेखर, उप निदेशक, स्टेट आई0बी0, झारखण्ड, अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा, झारखण्ड, डी0 एस0 कुटे, पुलिस महानिरीक्षक, आई0एन0टी0 उडीशा, सुशील खोपड़े, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, बिहार, अजय कुमार नन्द, पुलिस महानिरीक्षक, सी0आई0एफ0, पश्चिम बंगाल ने नक्सल गतिविधियों पर अपनी-अपनी प्रस्तुतियाँ दीं.
Image may be NSFW.
Clik here to view.
बैठक के दौरान विशेष रूप से झारखण्ड, उडीशा, बिहार, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल की पुलिस के द्वारा नक्सल-उन्मूलन हेतु आपसी समन्वय एवं सहयोग सहित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं राज्य आसूचना ब्यूरो के पूर्ण सहयोग पर सहमति बनी. साथ ही पाँचों राज्यों द्वारा अन्तर्राज्यीय अभियान चलाये जाने की कार्य-योजना को अन्तिम रूप दिया गया.
के0 विजय कुमार, वरीय सुरक्षा सलाहकार द्वारा नक्सल-उन्मूलन हेतु चलाये जा रहे अभियान, नक्सल निरोधी अभियान में मिली सफलताओं एवं अन्तर्राज्यीय सहयोग की सराहना करते हुए भारत सरकार द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान करने की बात कही गयी. साथ ही नक्सल-उन्मूलन के लिए पाँचों सीमावर्ती राज्यों के वरीय पुलिस पदाधिकारियों को विशेष निर्देश देते हुए उनका मार्गदर्शन किया.
Image may be NSFW.
Clik here to view.
इस बैठक में विशेष रूप से पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड सहित दुर्गा प्रसाद, विशेष महानिदेशक, सी0आर0पी0एफ0, के0 बी0 सिंह, पुलिस महानिदेशक, उडीशा के अतिरिक्त आर0 के0 मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक, सी0आर0पी0एफ0, झारखण्ड सेक्टर प्रवीण कुमार, संयुक्त निदेशक, आसूचना ब्यूरो, सुशील एम0 खोपड़े, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), बिहार, पटना, टी0 जे0 लौंगकुमार, पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़, अजय आनंद, पुलिस महानिरीक्षक, सी0आई0एफ0, पश्चिम बंगाल, ज्ञानवंत सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, पश्चिमी जोन, पश्चिम बंगाल, आर0 के0 शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक, राउरकेला, उडीशा, डी0 एस0 कुट्टे, पुलिस महानिरीक्षक, आई0एन0टी0, उडीशा, ब्रिगेडियर आर0 के0 सिंह, राजीव राय, पुलिस उप-महानिरीक्षक, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स, बिरेन्द्र टोप्पो, पुलिस उप-महानिरीक्षक, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स, बोकारो, अशोक शाम्यल, पुलिस उप-महानिरीक्षक, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स, चाईबासा, जी0 एस0 उपाध्याय, पुलिस उप-महानिरीक्षक, बालाशोर, उडीशा, रतन संजय कटियार, पुलिस उप-महानिरीक्षक, गया, बिहार सहित झारखण्ड पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक, जैप, झारखण्ड, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, झारखण्ड, अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, एस0टी0एफ0, झारखण्ड, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखण्ड, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक(अभियान) ने भी भाग लिया.